UP के 13 जिलों में जल्द खुलेंगे 18 नए थाने, योगी सरकार ने दी मंजूरी

लखनऊ, 14 सितंबर: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश के 13 जिलों में 18 नए थानों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसमें गाजियाबाद, कुशीनगर, कानपुर देहात, देवरिया और औरय्या जिले में दो-दो नए थाने स्वीकृत किए गए हैं।

Yogi government approved the 18 new police stations in 13 districts

आदेश के अनुसार गाजियाबाद में विजय नगर थाने को काटकर क्रासिंग रिपब्लिक थाना और मसूरी व कविनगर को काटकर वेव सिटी थाना बनाया जाएगा। इसी तरह कुशीनगर में पटहरेवा को काटकर चौराखास और पडरौना को काट कर रविंद्र नगर धूस थाना बनाया जाएगा। इसी तरह कानपुर देहात के शिवली थाने को काटकर मैथा (मांडा) थाना और रनियां पुलिस चौकी को उच्चीकृत करते हुए उसे थाना बनाने का फैसला किया गया है।

देवरिया के थाना रूद्रपुर को काटकर सुरौली और खामपार एवं बनकटा को काटकर श्रीरामपुर थाने की स्थापना को मंजूरी दी गई है। औरय्या में कुदरकोट और सहार थाने को शासन ने मंजूरी दी है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी में उचौलिया, कौशांबी में संदीपनघाट, अमेठी में इन्हौना, लखनऊ ग्रामीण में रहीमाबाद, प्रयागराज में एयरपोर्ट थाना, फतेहपुर में राधा नगर, सुल्तानपुर में शिवगढ़ और अयोध्या में बाबा बाजार थाने को मंजूरी दी गई है। इन थानों के लिए जल्द ही पदों का सृजन भी किया जाएगा।

तीन जिलों में तीन पुलिस चौकियों को भी मिली मंजूरी
तीन जिलों में तीन नई पुलिस चौकी की स्थापना को भी हरी झंडी दे दी गई है। इसमें प्रतापगढ़ में ननौती, देवरिया में देवरहा बाबा आश्रम और सीतापुर में पाताबोझ पुलिस चौकी की स्थापना की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+