गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में योगी सरकार, मिलेगी ज्यादा MSP
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द ही गन्ना किसानों (Sugarcane Farmers) को बड़ा तोहफा दे सकती है. गन्ने के समर्थन मूल्य में सरकार बढ़ोत्तर हो सकती है. बताया जा रहा है उच्च स्तर पर इसको लेकर सहमति बन चुकी है।
इसका प्रस्ताव भी तैयार हो चुका है. कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही इसे लागू किया जाएगा. इस साल सरकार 25 रुपये प्रति क्विंटल तक समर्थन मूल्य बढ़ा सकती है. गन्ना किसानों के लिए यह राहत देने वाली खबर है। उम्मीद है जल्द ही गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने का ऐलान हो सकता है।

प्रदेश सरकार बढ़ा सकती है गन्ने का समर्थन मूल्य
बताया जा रहा है प्रदेश सरकार इस साल गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ा सकती है. समर्थन मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोत्तरी की तैयारी है। इसके लिए उच्च स्तर पर सहमति बन चुकी है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह बढ़ोत्तरी लागू की जाएगी।
उम्मीद है इसी पेराई सत्र से इसकी शुरुआत हो सकती है. बता दें कि प्रदेश सरकार ने साल 2021 में किसान आंदोलन के दौरान गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाया था, उस समय भी 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications