सीएम खट्टर से मिला वर्ल्ड कबड्डी का प्रतिनिधि मंडल, महिला कबड्डी को बढ़ावा देने का किया आग्रह
Haryana News: 'वर्ल्ड कबड्डी' नामक संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने हिपसा अध्यक्ष के साथ नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से औपचारिक भेंट की। इस दौरान उन्होंने हरियाणा को कबड्डी विशेषकर महिला कबड्डी को बढ़ावा देने में लीड करने का आग्रह किया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा में बचपन से ही गांव-गांव में कबड्डी व कुश्ती खेले जाते हैं। उन्होंने हिपसा व वर्ल्ड कबड्डी के प्रतिनिधियों से कहा कि आप कबड्डी का देश विदेश में प्रसार करें और इसके लिए हरियाणा सरकार पूरा सहयोग देने को तैयार है।
सीएम मनोहर लाल ने अपनी खेल के प्रति भावनाएं प्रकट करते हुए कहा कि कबड्डी उनका भी पसंदीदा खेल रहा है और अब भी जब कहीं राहगिरी का कार्यक्रम होता है तो उसमें कभी कभी कबड्डी खेल में वे हिस्सा लेकर दूसरों को कबड्डी खेलने के लिए प्रेरित करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications