उत्तर प्रदेश के मजदूरों ने की तेलंगाना की कृषि योजनाओं की तारीफ
तेलंगाना में लागू की जा रही किसान हितैषी योजनाओं की तारीफ अब भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के खेतिहर मजदूर भी कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के किसानों का कहना है कि मुफ्त 24 घंटे बिजली आपूर्ति के अलावा, रायथु बंधु, रायथु बीमा और सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से कृषि क्षेत्रों के लिए पर्याप्त पानी जैसी योजनाओं से यहां किसानों को बहुत मदद मिल रही है, जबकि यूपी में में ऐसी कोई योजना लागू नहीं की जा रही है।
यूपी के पीलीभीत जिले के टनकपुर रोड, नियोरिया हुसैनपुर के मजदूरों का 13 सदस्यीय दल पिछले कुछ हफ्तों के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धान की रोपाई में लगा हुआ है। उनमें से एक, आशिद बैरागी ने कहा कि तेलंगाना के अलावा, उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और अन्य राज्यों में धान के खेतों में काम किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ यूपी ही नहीं, बल्कि कोई अन्य राज्य किसानों के कल्याण के लिए ऐसी योजनाओं को लागू नहीं कर रहा है।
आशिद बैरागी ने कहा कि उन्हें यूपी में ज्यादा काम नहीं मिल रहा था क्योंकि छोटे क्षेत्र में धान की खेती की जा रही थी, यही वजह थी कि उन्हें आजीविका कमाने के लिए तेलंगाना और अन्य राज्यों में पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके अलावा, उन्हें तेलंगाना में दोहरी आय हो रही है। बैरागी ने कहा कि उन्हें यूपी में दैनिक मजदूरी के रूप में केवल 350 रुपये मिलते थे, जबकि तेलंगाना में उन्हें 600 रुपये प्रतिदिन मिल रहे हैं।
एक अन्य मजदूर, गोलक मंडल ने कहा कि पहले, वे अक्सर आंध्र प्रदेश जाते थे, लेकिन पिछले चार वर्षों के दौरान तेलंगाना आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में तेलंगाना में किसानों को अधिक सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा, राज्य में माहौल भी खुशनुमा है और लोग मिलनसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications