डुमरिया: हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य के वंचित लोगों के लिए हो रहा काम : संजीव सरदार

Dumaria (Sanat Kumar Pani: डुमरिया प्रखंड के खड़ीदा स्थित सामुदायिक भवन परिसर में रविवार को झामुमो कार्यकर्ताओं का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ. इस शिविर में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष सह झामुमो प्रवक्ता मोहन कर्मकार उपस्थित थे. उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार से अलग झारखंड बनाने के लिए झामुमो ने संघर्ष किया था. बिहार सरकार झारखंड क्षेत्र के लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं नहीं बनाती थी.

सभी विभागों में बिहार के लोगों को लाभ दिया जाता था. झारखंड बनने के बाद झारखंड विरोधियों के हाथों में चला गया था. आज झारखंडी लोगों के हित वाली हेमंत सोरेन की सरकार है. केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई जैसे केंद्रीय संस्थानों को लगाकर हेमंत सरकार को अस्थिर करना चाहती है. मोहन कर्मकार ने विधायक संजीव सरदार की प्रशंसा करते हुए कहा कि विधायक हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और समस्याओं के समाधान का प्रयास करते हैं.

CM Hemant Soren, Jh

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के वंचित लोगों के लिए काम किया जा रहा है. निर्धन बच्चों को उच्च शिक्षा आसानी से मिले इसके लिए प्रयास किया जा रहा है. विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हेमंत सरकार द्वारा अनगिनत विकास योजनाएं चलाई जा रही है. कार्यकर्ता उन योजनाओं की जानकारी सभी ग्रामीणों तक पहुंचाएं और योजनाओं का लाभ दिलाएं. विधायक ने कहा कि सभी पार्टी के कार्यकर्ता 10 नए कार्यकर्ता को पार्टी से जोड़े. संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए काम करें.

कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी का झंडात्तोलन और झारखंड के शहीदों को नमन से हुई. शिविर का संचालन प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने किया. प्रशिक्षण शिविर को झामुमो केंद्रीय सदस्य शंकर चंद्र हेंब्रम, जिला उपाध्यक्ष बाघराय मार्डी ने भी संबोधित किया. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष भागात बास्के, कोषाध्यक्ष चैतन मुर्मू, उपाध्यक्ष तपन कुंडू, भागात हांसदा, अर्जुन मुर्मू, उदय मुर्मू, सरकार किस्कू, अर्जुन मुर्मू, संजय किस्कू, दांदू मार्डी, त्रिलोचन पंडा समेत प्रखंड और पंचायत स्तरीय झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+