2022 के चुनाव में कांग्रेस के लिए सीएम चेहरा कौन होगा? सिद्धू, रंधावा या बाजवा?: राघव चड्ढा

चंडीगढ़, 3 दिसंबर: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली के विधायक और पंजाब मामलों के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को 2022 में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं बनाएगी, क्योंकि यह मुख्यमंत्री चन्नी ने बीते कल स्वयं जाहिर किया है। चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को 2022 में बतौर मुख्यमंत्री घोषित न करके पंजाब के रविदासिया भाईचारे से धोखा किया, जिस कारण रविदासिया भाईचारा आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी से बदला जरूर लेगा।

Who will be the CM face for Congress in 2022 election? Sidhu, Randhawa or Bajwa?: Raghav Chadha

दिल्ली से शुक्रवार को जारी वीडियो बयान में 'आप' विधायक राघव चड्ढा ने कांग्रेस पार्टी पर वोटों के लिए समाज को बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी कोकेवल तीन महीने के लिए मुख्यमंत्री इसलिए बनाया था। ताकि रविदासिया भाईचारे की वोटें हासिल की जा सकें, लेकिन कांग्रेस की कभी भी यह मंशा और नीति नहीं कि रविदासिया भाईचारे के व्यक्ति को पंजाब का मुख्यमंत्री पांच वर्षों के लिए बनाया जाए।

चड्ढा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने वोटें हासिल करने के लिए कुछ समय पहले महाराष्ट्र में भी एससी वर्ग के व्यक्ति को कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री बनाया था। ऐसा ही अब कांग्रेस पार्टी पंजाब में करने जा रही है, क्योंकि कांग्रेस की नीति हमेशा एससी भाईचारे को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने की रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा 2022 के चुनावों में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री घोषित नहीं किए जाने के कारण रविदासिया भाईचारे में काफी रोष व्याप्त है और यह भाईचारा कांग्रेस से बदला लेने की सोच रहा है।

राघव चड्ढा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पता है कि 2022 में कांग्रेस पार्टी दोबारा उन्हें पंजाब में मुख्यमंत्री नहीं बना रही, इसलिए चन्नी साहब घोषणाओं पर घोषणाएं कर रहे हैं। चन्नी साहब जानते हैं कि ये घोषणाएं उन्होंने पूरी नहीं करनी।

'आप' नेता ने कहा कि बड़ा सवाल है कि कांग्रेस पार्टी किसे मुख्यमंत्री बनाएगी? क्या नवजोत सिंह सिद्धू या सुखजिंदर सिंह रंधावा या प्रताप सिंह बाजवा को मुख्यमंत्री बनाएगी? इसलिए पंजाब वासियों को कांग्रेस पार्टी से सावधान रहना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+