पंजाब की सुरक्षा भंग करने वालों की खैर नहीं, भाना ग्रुप के साथी राजा पहाड़िया गिरफ्तार, देसी पिस्टल बरामद

पंजाब की सुरक्षा भंग करने वालों की खैर नहीं। पंजाब को सुरक्षित करने के लिए भगवंत मान सरकार की पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इस बीच सीआईए स्टाफ की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देसी पिस्तौल बरामद की है।

भाना ग्रुप के साथी राज कुमार उर्फ राजा पहाड़िया निवासी न्यू मॉडल हाउस को पुलिस ने माता रानी चौंक के पास से देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।

भाना ग्रुप के साथी राजा पहाड़िया गिरफ्तार, देसी पिस्टल बरामद

शहर में बारदात करने की फ़िराक में था आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शहर में बारदात करने की फ़िराक में था, जिसके बाद सीआईए स्टाफ की टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपित को बारदात से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क और एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रवारी हरिंदर सिंह टीम सहित नाकेबंदी के दौरान माता रानी चौंक के पास के पास मौजूद थे।

आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू

गुप्त सूचना के आधार पर भाना ग्रुप का साथी राजा पहाड़िया जेल से बाहर आया है और वह बारदात को अंजाम देने कि फ़िराक में है, जिसके बाद सीआईए स्टाफ की पुलिस ने आरोपित को दबोच कर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद कर आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

वहीं दूसरी तरफ सुरक्षित पंजाब बनाने की दिशा में सीआई अमृतसर को भी बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस बीच एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। एक गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। वे मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी कर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे। इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी है।

यह भी पढ़ें- CM मान ने सुरक्षित पंजाब बनाने के दिए निर्देश, दशहरा से पहले रेलवे स्टेशनों और बाजारों में चला तलाशी अभियान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+