विकसित भारत संकल्प यात्रा ने हरियाणा में किया 1211 ग्राम पंचायतों को कवर, 6 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा
Haryana News: भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से देशभर में जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा हरियाणा में अब तक 1211 ग्राम पंचायतों/वार्डों को कवर कर चुकी है। इस यात्रा में 6 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
सीएम मनोहर लाल खट्टर के प्रयासों से विकसित भारत संकल्प यात्रा को जनसंवाद के साथ जोड़ने से नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्हें मौके पर योजनाओं का लाभ मिलने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का भी निदान किया जा रहा है।

हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम को 12 दिन हो चुके हैं। 12वें दिन भी 141 ग्राम पंचायतों/वार्डों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें 78 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति नागरिकों में जागरूकता देखने को मिल रही है।
इस अभियान की विशेषता यह है कि इसमें शामिल हो रहा हर नागरिक प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प ले रहा है। विधायक संजय सिंह ने कहा कि हमें अपने देश को भविष्य में आत्मनिर्भर और उन्नत राष्ट्र बनाना है तो प्रत्येक नागरिक को इस कार्य में अपना योगदान देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications