आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में विजिलेंस की कार्रवाई, राजस्व पटवारी गिरफ्तार

आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में विजिलेंस ने कार्रवाई की है। राजस्व पटवारी गिरफ्तार हो गया।

सांकेतिक फोटो

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एस.ए.एस. नगर जिले के ब्लॉक माजरी में तैनात राजस्व पटवारी चमकौर लाल निवासी फेज 3बी-1 मोहाली को उसकी आय के स्रोतों से अधिक सम्पत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि भ्रष्टाचार द्वारा चल-अचल संपत्तियां खरीद कर आय से अधिक सम्पत्ति बनाने के आरोप संबंधी विजिलेंस की जांच के बाद उक्त पटवारी के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि उसने अपनी आय के कुल स्त्रोतों की अपेक्षा 76 प्रतिशत अधिक खर्च किए हैं। भ्रष्टाचार के द्वारा एकत्र किए गए अवैध धन को एडजस्ट करने के लिए उसने अलग-अलग लोगों के जरिए अपने बेटे और पत्नी के बैंक खातों में बैंक चैक या सीधे ट्रांसफर करवाके भारी रकम जमा करवाई है।

जांच में पता लगा है कि उक्त आरोपी ने मोहाली के फेज 3बी-1 में करोड़ों रुपए खर्च कर एक आलीशान मकान बनाया है। इसके अलावा उसके पास महंगी गाडिय़ां भी हैं। उन्होंने बताया कि उक्त पटवारी के खिलाफ विजिलेंस के थाना उड़न दस्ता, पंजाब, एस.ए.एस. नगर में केस दर्ज किया गया है। उसे कल मोहाली की कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- आनंदपुर साहिब में नतमस्तक हुए भगवंत मान, गुरु तेग बहादुर अजायब घर का किया उद्घाटन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+