उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा की विजय संकल्प यात्रा, जेपी नड्डा करेंगे रवाना
देहरादून, 17 दिसंबर: उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की विजय संकल्प यात्रा 18 दिसंबर से शुरू होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 18 दिसंबर को हरिद्वार से गढ़वाल मंडल के लिए विजय संकल्प यात्रा को रवाना करेंगे। 19 दिसंबर को बागेश्वर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कुमाऊं मंडल के लिए विजय संकल्प यात्रा को रवाना करेंगे।

यात्रा के दौरान भाजपा की पांच साल की सरकार और डबल इंजन ने विकास की जो नई गाथा लिखी है, उसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर आगे बढ़ती है। विजय संकल्प यात्रा भी इसी संकल्प पर आधारित है , ये भाजपा के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि संकल्प यात्रा जनवरी प्रथम सप्ताह में पूरी होगी।गढ़वाल की यात्रा 2660 और कुमाऊं की 1890 किलोमीटर लंबी होगी।












Click it and Unblock the Notifications