कोयला संकट के बीच UP की बिजली में नहीं आएगी कमी, 31 तक 21 घंटे आपूर्ति

लखनऊ, 15 अक्टूबर: प्रदेश में कोयले की कमी से बिजली उत्पादन में भारी कमी आई है। जिसकी वजह से प्रदेश में निजी कंपनियों से बिजली खरीदी करनी पड़ी है। इस बीच त्योहारी सीजन को देखते हुए यूपी की योगी सरकार ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने का फैसला लिया है। जिसके अनुसार, बिजली कमी के बावजूद प्रदेश में पंचायतों और तहसील स्तर पर साढ़े 21 घंटे बिजली आएगी।

Recommended Video

    Coal crisis: Coal india ने गैर बिजली क्षेत्र को बंद की कोयले की सप्लाई! | वनइंडिया हिंदी
    uttar pradesh electricity will not decrease amid coal crisis

    13 से 31 अक्टूबर तक लागू बिजली आपूर्ति का आदेश

    राज्य भार प्रेषण केंद्र (यूपीएसएलडीसी) ने बिजली आपूर्ति को लेकर आदेश जारी करते हुए शेड्यूल पेश किया है। जिसके अनुसार, पंचायत व तहसील स्तर में साढ़े 21 घंटे बिजली की निर्बाध आपूर्ति की जाएगी। इसके साथ ही बुंदेलखंड क्षेत्र में 20 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी। यह आदेश 13 से 31 अक्टूबर तक लागू रहेगा।

    बिजली आपूर्ति के खरीदी जा रही निजी कंपनियों से बिजली

    प्रदेश में बिजली उत्पादन में कमी के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद से लगातार बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसके लिए सामान्य से अधिक रेट में निजी बिजली कंपनियों से बिजली की खरीदी करनी पड़ रही है। अभी तक आपूर्ति 31 अक्टूबर तक लागू की गई है, आने वाले समय में इसे दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए बढ़ाया भी जा सकता है।

    24 घंटे में बिजली आपूर्ति में खर्च हो चुका 83.32 करोड़

    बिजली आपूर्ति के लिए पावर कारपोरेशन निजी कंपनियों से बिजली की खरीदी कर रहा है। जिसके अनुसार, महानगरों, जिला मुख्यालयों, तहसीलों और पंचायतों में बिजली आपूर्ति के लिए 24 घंटे में 69.5 मिलियन अधिक बिजली की खरीदी की गई है। जिसके लिए सरकार को 83.32 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+