औरंगजेब की तस्वीर पर बवाल, देवेंद्र फडणवीस बोले: महाराष्ट्र में यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
उपमुख्यमंत्री ने कहा भारत में और विशेष रूप से महाराष्ट्र में, हमारे आदर्श छत्रपति शिवाजी महाराज और धर्मवीर संभाजी महाराज हैं। यदि कोई औरंगजेब का नाम लेता है तो उसके लिए कोई क्षमा नहीं है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, भारत में और विशेष रूप से महाराष्ट्र में, हमारे आदर्श छत्रपति शिवाजी महाराज और धर्मवीर संभाजी महाराज हैं। यदि कोई औरंगजेब का नाम लेता है तो उसके लिए कोई क्षमा नहीं है। बता दें कि महाराष्ट्र के अहमदनगर में दरगाह की रैली के दौरान औरंगजेब की फोटो के साथ कुछ मुस्लिम युवकों ने डांस किया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसी संदर्भ में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में यह किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications