हरियाणा खेल विभाग व भारतीय खेल प्राधिकरण की अनोखी पहल, उभरते खिलाड़ियों को दिया 'चमकने' का मौका

हिसार, 18 दिसंबर। देश की उभरती खेल प्रतिभाओं को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए खेल एंव युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) कार्य कर रहा है। साई द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र हिसार में देश भर से 220 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सात से नौ दिसंबर तक चले इस कैंप का वीरवार को समापन हुआ।

Unique initiative of Haryana Sports Department and Sports Authority of India

साई इंचार्ज हरभजन सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस चयन कैंप में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और दिल्ली तक के खिलाड़ी ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों के खेल प्रतिभा प्रदर्शन से लेकर इंटरव्यू तक का प्रोसेस पूरा हो चुका है। अब इनकी मैरिट लिस्ट तैयार होगी जिसके आधार पर आवासीय व गैर आवासीय योजना के तहत इनका चयन किया गया जाएगा।

साई में चार खेलों के हुए ट्रायल

  • कुश्ती
  • बाक्सिंग
  • एथलेटिक्स
  • हाकी

करीब 70 खिलाड़ियों का होगा चयन
एचएयू के गिरी सेंटर में करवाए गए ट्रायल साई के प्रशिक्षण केंद्र में आवासीय और गैर आवासीय योजना के तहत हुए है। इस ट्रायल में भाग लेने वाले 220 खिलाड़ियों में से करीब 70 खिलाड़ियों का चयन होगा। जो साई के कोचों के पास अपना खेल अभ्यास कर खेल की बारीकियां सीखेंगे। इस खिलाड़ियों को साई की ओर से दी जाने वाली सभी खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जाती इन उभरती खेल प्रतिभाओं का सर्वांगीण विकास हो सकें।

यह भी पढ़ें: हरियाणा: 17 जिलों में कपास की पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही सरकार, लें फायदा

खेलो इंडिया को लेकर भी हो रही तैयारी
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आयोजन पांच फरवरी से 14 फरवरी होने जा रहा है। जिसमें 25 खेलों में अंडर-18 आयुवर्ग (लड़के और लड़कियों) के हरियाणा में गेम्स होंगे। खेलो इंडिया की तैयारियों को लेकर उप निदेशक सत्यदेव मलिक और गिरराज सिंह ने भी हिसार मंडल के जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है कि शहर में अधिक से अधिक जागरुकता फैलाए ताकि इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक खिलाड़ी भाग लें।

साई इंचार्ज हरभजन सिंह ने कहा, देश की उभरती खेल प्रतिभाओं को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने ट्रायल का आयोजन किया। जिसमें देश भर से 220 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+