केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले-'भरतपुर में खनन माफिया पर लगाम लगाने के लिए कितने बलिदान और देने होंगे'

भरतपुर, 22 जुलाई। भरतपुर के डीग क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर एक साधु के आत्मदाह की कोशिश करने पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा। शेखावत ने कहा, खनन माफिया की सूची तैयार करने की घोषणा के लिए एक साधु को आत्मदाह के प्रयास के लिए मजबूर होना पड़ा। अब उन पर लगाम कसने के लिए कितने बलिदान और करने होंगे मुखियाजी?

gajendra singh shekhawat

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने खनन माफिया की सूची तैयार करने का आदेश निकालने में बड़ी देर लगा दी। विडंबना है कि इसके लिए एक साधु को आत्मदाह की कोशिश कर आपको जगाना पड़ा। जब खान मंत्री का जिला ही अवैध खनन के मामले में नंबर एक पर है, तो फिर कहने को बाकी क्या है? शेखावत ने कहा, सूची तैयार होने के बाद कितनों पर कार्रवाई होती है और ब्रज 84 कोस के विषय में क्या एक्शन लिया जाएगा? यह देखने वाली बात होगी।

बाबा को दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया

इधर, 85 फीसदी झुलसे संत विजय बाबा की हालात गंभीर हो गई है। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली रेफर किया है। सड़क मार्ग से उन्हें दिल्ली ले जाया गया और सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+