इंदौर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांवेर में किया 49 करोड़ के कामों का लोकार्पण
क्षेत्रीय विधायक और मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि सांवेर विधानसभा में आज का दिन स्वास्थ्य सौगातों का अहम दिन है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार सुबह करीब 11 बजे इंदौर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, प्रमोद टंडन व अन्य ने उनकी अगवानी की। फिर यहां कुछ देर रुकने के बाद वे सांवेर के लिए रवाना हो गए। वे सांवेर विधानसभा को सिंधिया 49 करोड़ की स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात देंगे। यहां साढ़े पांच करोड़ की लागत से बने 50 बेड के अस्पताल का लोकार्पण भी करेंगे।
क्षेत्रीय विधायक और मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि सांवेर विधानसभा में आज का दिन स्वास्थ्य सौगातों का अहम दिन है। सिंधिया यहां कनाड़िया अस्पताल, मांगलिया आयुष अस्पताल, कंपेल में 30 बेड के अस्पताल, तलावली चांदा में पहले फूड एंड ड्रग्स लैब का निर्माण, सांवेर सिविल अस्पताल में पैथालॉजी सहित अन्य सौगातें मिलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications