चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर BJP का YSRC पर निशाना, डी पुरंदेश्वरी ने कहा- अनियमिततापूर्ण है ये कार्रवाई

आंध्र प्रदेश बीजेपी की अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी ने राज्य में शराब मामले में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाए हैं। मामले में उन्होंने वाईएसआरसी सरकार से जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही बीजेपी चुनाव से पहले टीडीपी चीफ की गिरफ्तारी को लेकर भी जगन सरकार पर निशाना साधा। डी पुरंदेश्वरी ने चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के तरीके पर सवाल उठाए हैं। मीडिया के बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने इस कार्रवाई को लेकर चिंता व्यक्त की।

तेलगु देशम पार्टी के चीफ एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर चिंता व्यक्त करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी व्यक्ति को दंडित किया जाना चाहिए। लेकिन ये कार्रवाई कानून के दायरे होना आवश्यक है। पुरंदेश्वरी ने सीआईडी ​​जांच पूरी होने और चंद्रबाबू को रिमांड पर भेजने के फैसले पर संदेह जताते हुए कहा कि यह तय करना अदालत का काम है कि भ्रष्टाचार हुआ है या नहीं।ॉ

Purandeswari slams AP govt

वहीं आंध्र प्रदेश में शराब की बिक्री पर बीजेपी नेत्री ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं ने शराब कंपनियों को उनके मालिकों से अपने कब्जे में ले लिया है और अनैतिक तरीके से इसका व्यवसाय संचालित किया जा रहा है। डी पुरंदेश्वरी ने आंध्र प्रदेश में शराब के निर्माण में उपयोग की जाने वाली हानिकारक सामग्रियों पर चिंता व्यक्त की और कहा कि मंहगे दामों पर शराब बेची जा रही है।
ऐसे में लोगों को मंहगाई का दबाव बढ़ने के साथ उनके स्वास्थ्य पर खतरा है।

पुरंदेश्वरी ने खराब गुणवत्ता वाली शराब के सेवन से हुई मौतों की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने दावा किया कि अगर ये चांज निष्पक्ष रूप से होती है तो इससे सीएम जगन की कथित धोखाधड़ी को उजागर हो जाएगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पुरंदेश्वरी ने कहा कि इ राज्य में शराब की बड़ी खपत है। ऐसे में राज्य को बड़े स्तर आय भी होती है। उन्होंने दावा किया कि शराब से आंध्र प्रदेश को 160 करोड़ माासिक और 4,800 करोड़ रुपये का अनुमान है। लेकिन बजट में सिर्फ शराब से 56,700 करोड़ रुपये की आय दिखायी गयी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर 20,000 करोड़ रुपये की विसंगतियों को छोड़ दिया जाय तो भी सरकार के पास 36,700 करोड़ रुपए की शराब हुई आय का हिसाब ही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+