हरियाणा पंचायत चुनाव में कई गड़बड़ियां, बीसीए श्रेणी का वोटर नहीं, फिर भी सरपंच पद आरक्षित

चंडीगढ़। गुरुग्राम जिले के पटौदी खंड के गांव गोरियावास में पिछड़ी जाति की ए श्रेणी का एक भी मतदाता न होने के बावजूद ग्राम को विभाग द्वारा भेजे गए गलत आंकड़ों के कारण पिछड़ी जाति की ए श्रेणी के लिए आरक्षित किया कर दिया गया है। इस त्रुटि को दूर न किया गया तो ग्राम में इस बार कोई सरपंच ही नहीं बन पाएगा।

There is not a single voter of BCA category in a village of Gurugram, yet the post of sarpanch is reserved.

ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में पिछड़ी जाति की ए श्रेणी का एक भी मतदाता नहीं है, परंतु पंचायत विभाग ने भेजे गए डाटा में दिखा दिया कि गांव में 43 प्रतिशत आबादी बीसीए की है। इस आधार पर गांव की पंचायत का सरपंच पद पिछड़ी जाति की ए श्रेणी के लिए आरक्षित कर दिया गया।

ऐसा करके न केवल उनके गांव से अन्याय किया गया है अपितु पिछड़े वर्ग की ए श्रेणी से भी अन्याय हुआ है। इस बड़ी गलती के कारण उनके गांव का सरपंच पद ही रिक्त रह जाएगा। जब उनके गांव में एक भी व्यक्ति इस श्रेणी का नहीं है तो कौन उसका चुनाव लड़ेगा? उनका कथन है कि यह बड़ी हैरानी का विषय है कि जिस गांव में पिछड़े वर्ग की ए श्रेणी का एक भी व्यक्ति न हो, उसमें 43 प्रतिशत आबादी उस वर्ग की दिखा दी जाए। इससे तो उनका सरकारी आंकड़ों पर से ही विश्वास उठ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+