रायपुर के लोगों को जल्द मिलने वाली है एक एक्सप्रेस वे की सौगात, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया ऐलान
रायपुर, जून 21। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ऐलान किया है कि राजधानी रायपुर की जनता को जल्द ही एक एक्सप्रेस वे की सौगात दी जाएगी। मंत्री जी ने बताया कि एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे जनता को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

लोक निर्माण मंत्री ने बताया है कि छत्तीसगढ़ में पिछले साढ़े तीन वर्षों में 1517 करोड़ रूपए की लागत से कुल 172 पुलों का निर्माण कराया गया है। इनमें लगभग 548 करोड़ रूपए के 17 नग आर.ओ.बी.,आर.यू.बी और फ्लाई ओवर शामिल हैं। मंत्री जी ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संकट के बाद भी निर्माण कार्य प्रभावित नहीं हुए और राज्य की जनता के आवागमन के सहूलियत के लिए लोक निर्माण विभाग लगातार काम कर रहा है। आम लोगों को परेशानी ना हो इसलिए अब खराब सड़कों के पैच रिपेयर कराने की बजाए पूरी सड़क पर नया काम किया जा रहा है ताकि सड़कों की गुणवत्ता बनी रहे।
आपको बता दें कि तत्कालीन भाजपा सरकार ने शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए रायपुर धमतरी में चलने वाली छोटी रेल लाइन को बंद करके वहां एक्सप्रेस-वे का निर्माण करवाया था। वहीं अब पुनर्निर्माण के बाद जल्द ही शहर की जनता को एक्सप्रेसवे की सौगात मिलेगी। इससे शहर हमें यातायात का दबाव भी कम होगा। इस एक्सप्रेस वे की सड़क शुरू होने के बाद नवा रायपुर और रायपुर की दूरी को 25 से 30 मिनट में ही पूरी कर ली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications