बूस्टर डोज कवरेज में टॉप पर तेलंगाना, देखिए आंकड़े

तेलंगाना में देश में सबसे अच्छी बूस्टर खुराक कवरेज (48%) है, लेकिन राज्य के भीतर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच अभी भी भारी अंतर है।

coronavirus

तेलंगाना में देश में सबसे अच्छी बूस्टर खुराक कवरेज (48%) है, लेकिन राज्य के भीतर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच अभी भी भारी अंतर है। ग्रामीण क्षेत्र बूस्टर डोज के लिए अधिक एक्टिव रहे हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में ऐसा नहीं है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हम लोगों को बूस्टर खुराक लेने के लिए मनाने में सक्षम हैं, लेकिन शहरों में उतना नहीं।

उदाहरण के तौर पर, 60 से अधिक आयु वर्ग के मामले में उच्चतम कवरेज जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, आदिलाबाद और नागरकुरनूल जिलों में है, जहां सभी रजिस्टर्ड बुजुर्गों को बूस्टर शॉट दिया गया है। इसके विपरीत हैदराबाद में केवल 34% बुजुर्गों ने अपना बूस्टर शॉट लिया है। इसी तरह, 18-59 आयु वर्ग में संगारेड्डी में कवरेज 102% है लेकिन हैदराबाद में केवल 16.6% है।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, 'सांगारेड्डी और कुछ अन्य जिलों ने विशेष रूप से बूस्टर खुराक कवरेज में अच्छा प्रदर्शन किया है, साथ ही लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आने के लिए मनाया जा रहा है। लेकिन चुनौती शहरी क्षेत्रों, विशेष रूप से हैदराबाद में है, जहां लोग जो पढ़ते हैं, उसी से राय बना लेते हैं और सरकार की सलाह का पालन करने के बजाय खुद निर्णय लेते हैं।'

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, स्वास्थ्य कर्मियों के मामले में नागरकुर्नूल, नारायणपेट, वानापार्थी और भूपालपल्ली जैसे जिलों में बूस्टर खुराक कवरेज 110% से अधिक है, जबकि हैदराबाद 48% पर सबसे निचले पायदान पर है। फ्रंटलाइन वर्कर्स के मामले में, बूस्टर खुराक कवरेज मेडक में सबसे अधिक 164% है, इसके बाद जनगांव में 131% है। तुलनात्मक रूप से हैदराबाद में 62% कवरेज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+