Telangana: ECI के आदेश के बाद तेलंगाना में सख्ती, 14 000 लीटर शराब जब्त
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। चुनाव आयोग की आदेश के बाद अधिकारियों की अंतरराज्यीय सीमाओं पर कड़ी नजर है। इस महीने यानी 5 अक्टूबर से अब तक 14 हजार लीटर से भी अधिक शराब जब्त की जा चुकी है।
चुनावी राज्य तेलंगाना को लेकर निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं राज्य सराकर ने भी सख्ती बढ़ा दी है। अधिकारी अंतरराज्यीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखने के लिए बैठकें कर रहे हैं। शासन की ओर से भी सख्त निर्देश के बाद अधिकारियों ने कहा है कि शराब की तस्करी के मामले में सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले में आरोपितों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जाएगा।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ईसीआई ने 5 अक्टूबर को हैदराबाद में एक समीक्षा बैठक की थी। जिसमें अधिकारियों के कई अहम निर्देश दिए गए। चुनाव आयोग सभी राज्य और केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसियों को धन-बल के इस्तेमाल के खिलाफ और शराब, नकदी, मुफ्त और नशीली दवाओं के प्रवाह को रोकने के लिए बहुत सख्ती से कार्रवाई करने की बात कही गई।
जिसके बाद कस्टम विभाग ने शराब की अवैध बिक्री, परिवहन और भंडारण को लेकर सख्ती से जांच शुरू कर दी है। इस दौरान 14,227 लीटर शराब, 1,710 किलोग्राम गुड़, 94.8 लीटर शराब, 170 किलोग्राम गांजा और 21 वाहन जब्त किए हैं।
आबकारी अधिकारियों ने 6 अक्टूबर को निजामाबाद में दो लोगों को गिरफ्तार किया और 157.39 किलोग्राम गांजा, एक बोलेरो वाहन और एक दोपहिया वाहन जब्त किया। वहीं इसके तहत एन्फोर्समेंट विंग को 29,663 संदिग्ध मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि 8,362 हिस्ट्रीशीटरों पर भी नजर रखी जा रही है। 14 लोगों के खिलाफ प्रिवेंटिव डिटेंशन (PD) एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।












Click it and Unblock the Notifications