तेलंगाना के लिए राहत भरी खबर, प्रति व्यक्ति आय के मामले में 7वें स्थान से तीसरे पर पहुंचा

तेलंगाना के लिए एक अच्छी खबर है। वर्ष 2022-23 के लिए सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने नए आंकड़े जारी किए, जिसके मुताबिक प्रति व्यक्ति आय (PCI) के मामले में तेलंगाना सिक्किम और गोवा के बाद देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वित्त मंत्री टी हरीश राव ने शनिवार को विधानसभा को बताया कि राज्य का पीसीआई मौजूदा कीमतों पर 3,12,398 रुपये है, जो पहले के 10वें स्थान पर था।

वहीं विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान बाल्का सुमन और अन्य द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए, हरीश राव ने वित्तीय क्षेत्र में राज्य की प्रगति पर प्रकाश डाला।

Telangana

उन्होंने कहा कि गठन के समय तेलंगाना का पीसीआई महज 1,12,163 रुपये था और अब 3,12,398 रुपये तक पहुंच गया है। ये राज्य को 1,72,276 रुपये के राष्ट्रीय औसत पीसीआई से आगे रखता है। वित्त मंत्री ने कहा कि विशेष रूप से, तेलंगाना का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 12.07% की प्रभावशाली दर से बढ़ा है, जो देश की जीडीपी वृद्धि 10.5% से अधिक है।

वित्त मंत्री ने कहा कि तेलंगाना की जीएसडीपी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो 2014 में 4,51,580 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,13,391 करोड़ रुपये हो गई। इस उल्लेखनीय वृद्धि ने तेलंगाना को गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और हरियाणा जैसे राज्यों से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।

हरीश राव ने इस प्रगति का श्रेय मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के प्रभावी नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने कृषि, उद्योग, आईटी, शहरी अर्थव्यवस्था और सेवाओं जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+