तेलंगाना: स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में राजन्ना-सिर्सिला ने हासिल की पहली रैंक
केटीआर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कलेक्टर के नेतृत्व में टीम राजन्ना-सिर्सिला को बधाई। मैं सभी सरपंचों, पंचायत सचिवों, पीडीओ और जिला अधिकारियों को बधाई देता हूं।'

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के अंतर्गत '4 स्टार श्रेणी' में राजन्ना-सिर्सिला जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस जिले ने अक्टूबर-दिसंबर 2022 की तिमाही में भी राष्ट्रीय स्तर पर पहली रैंक हासिल की थी। इस उपलब्धि के लिए तेलंगाना के आईटी और नगरपालिका प्रशासन मंत्री केटी रामा राव ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक हासिल करने पर जिला प्रशासन की सराहना की।
जिला कलेक्टर अनुराग जयंती ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक मैसेज पोस्ट किया, जिसमें कहा गया है कि राज्य सरकार के पल्ले प्रगति कार्यक्रम के परिणामों को प्रदर्शित करते हुए '4 स्टार श्रेणी' के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में राजन्ना सिरसिला जिले ने देश में रैंकिंग को लीड किया है। कलेक्टर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए केटी रामाराव ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए मैं जिला प्रशासन को बधाई देता हूं।
केटीआर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कलेक्टर के नेतृत्व में टीम राजन्ना-सिर्सिला को बधाई। मैं सभी सरपंचों, पंचायत सचिवों, पीडीओ और जिला अधिकारियों को बधाई देता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications