तेलंगाना: रिश्तेदारों को टिकट दिलाने में कामयाब रहे नेता, एक ही परिवार के दो या अधिक उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से लेकर कांग्रेस नेता उत्तम कुमार रेड्डी तक कई राजनीतिक परिवारों के दो या उससे अधिक सदस्य 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। दशकों से राजनीति में दबदबा बनाए रखने वाले कई दलों के नेता अपने रिश्तेदारों को टिकट दिलाने में कामयाब रहे हैं।

ये स्थिति सभी पार्टियों में हैं। दिलचस्प बात यह है कि कुछ राजनीतिक परिवारों के सदस्य प्रतिद्वंद्वी पार्टियों में हैं। तेलंगाना के प्रमुख राजनीतिक परिवार मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव का है। पिछले तीन चुनावों की तरह इस बार भी केसीआर, केटी रामा राव और टी. हरीश राव मैदान में हैं।

तेलंगाना: रिश्तेदारों को टिकट दिलाने में कामयाब रहे नेता

केसीआर, अक्सर पारिवारिक शासन के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों के निशाने पर रहते हैं। के चंद्रशेखर राव इस बार गजवेल और कामारेड्डी सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव सिरसिला से चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

वित्त और स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव एक बार फिर सिद्दीपेट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह 2004 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि मल्काजगिरी के मौजूदा विधायक म्यांमपल्ली हनुमंत राव ने बीआरएस छोड़ दिया, क्योंकि केसीआर ने उनके बेटे म्यांमपल्ली रोहित को मेडक से टिकट देने से इनकार कर दिया था। हालांकि हनुमंत राव को पार्टी ने मैदान में उतारा था, लेकिन उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी से इस्तीफा दे दिया और इस शर्त पर कांग्रेस में शामिल हो गए कि उन्हें और उनके बेटे को मलकजागिरी और मेडक से टिकट मिलेगा।

कांग्रेस पार्टी ने उदयपुर में एक परिवार एक टिकट के संकल्प को दरकिनार करते हुए हनुमंत राव और उनके बेटे दोनों को मैदान में उतारा। पार्टी ने कुछ अन्य लोगों को भी छूट दी है।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना: 'दुनिया में कभी किसी को सिंगल नहीं रहना चाहिए', नाम लिए बिना ओवैसी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+