तेलंगाना: केंद्र की 'जनविरोधी नीतियों' पर केटीआर ने साधा निशाना
रामाराव का पूरा भाषण मोदी और भाजपा पर केंद्रित था, जिसमें कांग्रेस के खिलाफ एक भी शब्द नहीं था। केटीआर ने कहा, 'मोदी सरकार द्वारा बनाए गए त्रुटिपूर्ण कृषि कानूनों के विरोध में 700 से अधिक किसान मारे गए।

रामाराव का पूरा भाषण मोदी और भाजपा पर केंद्रित था, जिसमें कांग्रेस के खिलाफ एक भी शब्द नहीं था। केटीआर ने कहा, 'मोदी सरकार द्वारा बनाए गए त्रुटिपूर्ण कृषि कानूनों के विरोध में 700 से अधिक किसान मारे गए। मैं आपसे, करीमनगर के लोगों से अपील करता हूं कि भाजपा के झूठे वादों, खासकर एटाला राजेंदर के बयानों के बहकावे में न आएं। एटाला का कहना है कि बीआरएस राज्य के लिए खराब है। वह कैसे नहीं देख सकते कि भाजपा का शासन अब तक का सबसे खराब शासन है।'
केटीआर ने हुजूराबाद के लोगों से कहा, 'आप लोग भाजपा के बहकावे में ना आएं और इस बार निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए बीआरएस उम्मीदवारों को चुनें। पिछले 14 महीनों में एटाला ने उपचुनाव जीतने के बाद हुजूराबाद के विकास के लिए क्या फंड हासिल किया? आगामी चुनाव में लोगों को विकास के लिए बीआरएस को वोट देना चाहिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय करीमनगर लोकसभा क्षेत्र के लिए अब तक एक पैसा नहीं लाए हैं।'


Click it and Unblock the Notifications
