तेलंगाना: केटीआर ने बीआरएस युवा विंग से विपक्ष को करारा जवाब देने की खास अपील की

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और आईटी व उद्योग मंत्री केटी रामा राव ने पार्टी के युवा विंग के कार्यकर्ताओं से विपक्ष को करारा जवाब देने के लिए आह्वान किया है।

उन्होंने बीआरएस के युवा विंग से कहा कि जिस तरह से विपक्ष सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर रहा है, आपलोग भी उसी सोशल मीडिया का उपयोग कर विपक्ष को करारा जवाब दें।

KTR ने BRS कैडर से विपक्ष को करारा जवाब देने की अपील की

बीआरएस के खिलाफ गलत प्रचार करने के लिए विपक्षी दल जिम्मेदार- केटीआर

केटी रामा राव ने कई सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सत्तारूढ़ दल बीआरएस के खिलाफ गलत प्रचार करने के लिए विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल लोग अपने दिन की शुरुआत व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, शेयरचैट और अन्य जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ब्राउज करके करते हैं।

केटी रामा राव ने बीआरएस युवा विंग को दी यह सलाह

उन्होंने अपने युवा विंग से कहा कि विपक्षी दल गलत प्रचार करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं को उसी सोशल मीडिया का उपयोग करके विपक्ष को करारा जवाब देने की सलाह दी है। केटी रामा राव ने सिरसिला में बीआरएस युवा आत्मीय सम्मेलन में यह सलाह दी।

10 वर्षों के दौरान किए गए विकास को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जाना चाहिए- केटीआर

आईटी मंत्री ने कहा कि गलत संदेश अपलोड करने के बजाय पिछले 10 वर्षों के दौरान किए गए विकास को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने पार्टी के युवा विंग के कार्यकर्ताओं से 10 साल पहले सिरसिला की स्थिति और अब की स्थिति की तस्वीरों को पोस्ट करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सिरसिला पहले बुनकरों की आत्महत्याओं के लिए जाना जाता था। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से बदल गई है।

यह भी पढ़ें- केटीआर ने बीआरएस कैडरों को कांग्रेस की किसान विरोधी साजिशों को उजागर करने का दिया निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+