'स्कूलों में बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए खूब धन खर्च कर रही है तेलंगाना सरकार'

तेलंगाना के मंत्री अजय कुमार ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य में 'मन ओरु मन बाड़ी' कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे के विकास पर लगभग 3000 करोड़ रुपये खर्च करना है।

telangana

तेलंगाना के परिवहन मंत्री पुव्वादा अजय कुमार ने कहा है कि राज्य सरकार काफी ज्यादा धन खर्च करके प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे का विकास कर रही है। उन्होंने खम्मम के सांसद नामा नागेश्वर राव और जिला पंचायत अध्यक्ष एल कमल राज के साथ शुक्रवार को जिले के चिंताकानी मंडल के पतरलापडू गांव में निर्मित अतिरिक्त कक्षाओं का उद्घाटन किया। पंचायत राज इंजीनियरिंग विंग ने 34 लाख रुपये की लागत से इन कक्षाओं का निर्माण किया है।

इस अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए अजय कुमार ने कहा कि तेलंगाना सरकार का लक्ष्य राज्य में 'मन ओरु मन बाड़ी' कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे के विकास पर लगभग 3000 करोड़ रुपये खर्च करना है। इस वित्तीय वर्ष में 9123 स्कूलों में बुनियादी ढांचे के विकास के साथ स्कूलों को नया रूप दिया जाएगा। अजय कुमार ने कहा कि सरकार अगले बजट में धन आवंटन करने की योजना बना रही है।

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण, डिजिटल कक्षाओं, विद्युतीकरण, स्वच्छता की स्थिति में सुधार और सभी सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा शुरू करने जैसे कदम गरीब तबके के छात्रों को कॉर्पोरेट स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए उठाए जा रहे हैं। वहीं, सांसद नागेश्वर राव ने कहा कि पिछली सरकारों ने शिक्षा क्षेत्र की उपेक्षा की है, लेकिन बीआरएस सरकार ने शिक्षा को महत्व दिया और सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए मन ओरु मन बाड़ी की शुरुआत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+