तेलंगाना: 'जल्द ही जारी होगा घोषणापत्र', वित्त मंत्री राव बोले- सभी वर्गों के लिए लाएगा अच्छी खबर
तेलंगाना चुनाव से पहले केसीआर सरकार ने लोक कल्याणकारी योजनाओं का पिटारा खोल रहे हैं। लोगों तक अपनी उपबल्धि पहुंचाने क के लिए केसीआर सरकार लगातार प्रयास कर रहे हैं। वहीं, इस बीच तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने कहा कि बीआरएस घोषणापत्र राज्य के सभी वर्गों के लोगों के लिए अच्छी खबर लाएगा।
उन्होंने बुधवार को तूपरान शहर में कोंडा लक्ष्मण बापूजी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव जल्द ही घोषणापत्र जारी करेंगे। गजवेल निर्वाचन क्षेत्र में कोई विकास नहीं होने के कांग्रेस नेता शब्बीर अली के आरोप पर पलटवार करते हुए हरीश राव ने कहा कि गजवेल में 2014 के बाद बड़ा परिवर्तन आया। जब मुख्यमंत्री को निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बनाया गया।

उन्होंने कहा कि शब्बीर अली गलत बयानबाजी कर रहे हैं। निर्वाचन क्षेत्र के विकास की अनदेखी कर रहे हैं। यह कहते हुए कि गजवेल के लोग मुख्यमंत्री को अपना विधायक पाकर भाग्यशाली हैं, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न वित्तीय चुनौतियों पर काबू पाने के लिए सभी कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखा है।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना: वेलामा समुदाय से संभावित 11 उम्मीदवार, बीसी नेताओं में चिंता, 35 टिकटों की कर रहे मांग
उन्होंने लोगों से विपक्षी नेताओं को पिछले नौ वर्षों के दौरान सरकार से मिले लाभों के बारे में भी बताने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जब तक वे सच नहीं बोलेंगे, विपक्षी नेताओं द्वारा फैलाया जा रहा झूठ कायम रहेगा। इससे पहले, वित्त मंत्री ने मनोहराबाद मंडल में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। जहां उन्होंने 2016 में बनाए गए मंडल के लिए एक पुलिस स्टेशन का आश्वासन दिया। उन्होंने तूपरान के रेवली गांव में यादव भवन का भी उद्घाटन किया।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना: 2 गावों को मिला सर्वेश्रेष्ठ राष्ट्रीय ग्रामीण पर्यटन अवार्ड, CM केसीआर खुशी जाहिर करते हुए दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications