तेलंगाना चुनाव 2023: KTR बोले- अगर कांग्रेस या भाजपा पैसा देती है तो आप ले सकते हैं लेकिन वोट BRS को ही दें
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 30 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव की तारीखों के ऐलान होते ही राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीआरए ने विपक्षी पार्टियों पर हमले तेज कर दिए हैं। बीआरए नेता और वर्तमान तेलंगाना सरकार के मंत्री केटी रामा राव ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना में चुनाव के लिए कांग्रेस कर्नाटक से और भारतीय जनता पार्टी गुतरात से पैसा ला रही हैं। केटीआर ने ये आरोप लगाने के साथ ही तेलंगाना के वोटरों को एक सलाह भी दे डाली है।

केटीआर ने वोटरों को सलाह दी है कि चुनाव में लुभाने के लिए अगर आपको भाजपा और कांग्रेस पैसा देती है तो आप उसे ले लें लेकिन वोट बीआरएस को ही दें।
केसीआर ने खुल कर कहा अगर कांग्रेस या भाजपा आपाके पैसा देती है तो उसे ले लें लेकिन तेलंगाना का स्वर्णिम मार्ग प्रशस्त करने के लिए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को वोट ही वोट दें।
ये बात के टी रामा राव ने जयशंकर भूपालपल्ली, परकला निर्वाचन क्षेत्र और थोरूर में सार्वजनिक बैठकों को संबोधित करते हुए कही। केटीआर ने आरोप लगाया 60 सालों तक जो तेलंगाना अविकसित रहा उसके लिए कांग्रेस पूर्ण रूप से जिम्मेदार है।
केटीआर ने कहा कांग्रेस सत्ता में आने के लिए बड़े-बड़े दावे कर रही है उस पर भराेसा कतई ना करें। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कांग्रेस के पास कोई वारंटी नहीं है तो उसकी गारंटी का लोगों के लिए कोई मूल्य नहीं है।
इसके साथ ही उन्होंने अपील की कि मुख्यमंत्री केसीआर को तीसरी बार जीत दिलाए ताकि वो मुख्यमंत्री के तौर पर हैट्रिक लगाएं। इसके साथ केटीआर ने भविष्यवाणी की बीआरएस तीसरी बार जीत कर तेलंगाना में केसीआर के नेतृत्व में सत्ता संभालेगी।
टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को चेतावनी देते हुए केटीआर ने कहा नोट के बदले वोट मामले के आरोपी रेवंत अगर सत्ता में आए तो तेलंगाना को बेंच देंगे।












Click it and Unblock the Notifications