तेलंगाना चुनावों में टिकट पाने के लिए BRS एमएलसी कविता के घर पहुंच रहे हैं नेता!
Telangana Election 2023: तेलंगाना में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सोमवार (21 अगस्त) को तेलंगाना सीएम और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसी बीच खबर आ रही है कि तेलंगाना चुनावों में टिकट पाने के लिए विधायकों और इच्छुक बीआरएस नेता एमएलसी के कविता के घर के सामने पहुंच रहे हैं और टिकट की मांग कर रहे हैं।
विधायकों और नेता कविता के घर ऐसे वक्त पहुंच रहे हैं, जब के. चंद्रशेखर राव ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव अमेरिकी दौरे पर हैं। बीआरएस नेता आखिरी समय की में कविता से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उन्हें टिकट मिल जाए।

कविता से मिलने वाले नेताओं में मंत्री एर्राबेली दयाकर राव, कोप्पुला ईश्वर, विधायक रेखा नाइक, जनगांव से मुथिरेड्डी यादगिरी रेड्डी, तेलंगाना राज्य महिला आयोग की प्रमुख सुनीता लक्ष्मा रेड्डी (नरसापुर), जगित्याल विधायक डॉ संजय, एमएलसी एल रमना और पूर्व विधायक बनोट चंद्रावती शामिल हैं।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि कुछ नेताओं को टिकट खोने का डर है इसलिए वे आखिरी समय में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वे कविता से उनके पक्ष में मुख्यमंत्री से बात करने का अनुरोध कर रहे हैं। नेता चाहते हैं कि पार्टी उन नेताओं को टिकट दे जो तेलंगाना आंदोलन का हिस्सा थे।












Click it and Unblock the Notifications