तेलंगाना सीएम केसीआर ने ओबीसी और महिला आरक्षण बिल को संसद के विशेष सत्र में पेश करने के लिए लिखा पत्र
मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। सीएम द्वारा पीएम को शुक्रवार को लिखे गए पत्र में सोमवार से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र के दौरान विधायी निकायों में महिलाओं और पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए आरक्षण से संबंधित दो प्रमुख विधेयक पेश करने की मांग की गई है।

जानें इन दोनों बिल का क्या है उद्देश्य
ऐसा करके सीएम तेलंगाना सरकार ने पूरे देश में नई मिसाल पेश की है। इन प्रस्तावित दोनों बिल का उद्देश्य महिलाओं और ओबीसी के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करना है, ताकि राजनीतिक क्षेत्र में उनका प्रतिनिधित्व बढ़ सके। सीएम ने पीएम मोदी को इसके संबंध में दो पत्र लिखे हैं। जिसमें उन्होंने दोनों बिल को पेश करने की पैरवी की और लिखा एक बार फिर आपसे संसद के आगामी विशेष सत्र में त्वरित कार्यान्वयन के लिए आवश्यक विधायी प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध करना चाहता हूं।
सीएम ने समाज के वंचित वर्गों की आशाओं और आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करने के लिए लोकतांत्रिक राजनीति में संसद और राज्य विधानमंडलों में आनुपातिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।












Click it and Unblock the Notifications