तेलंगाना सीएम चंद्रशेखर बोले- तेलंगाना राज्‍य ने कई क्षेत्रों में सामूहिक प्रयासों से प्रगति की

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव कहा तेलंगाना जिसका गठन बहुत सारी शंकाओं और संकटों के बीच हुआ था, अब उस राज्‍य ने सारी चुनौतियों को पार करते हुए उभर कर सामने आया है। तेलंगाना राज्‍य कई क्षेत्रों में उदाहरण स्थापित किया है।

Telangana CM Chandrasekhar

सीएम ने दावा किया कि प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति बिजली उपयोग और सतत विकास के मामले में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही सलाह दी कि सभी बुद्धिजीवियों और प्रगतिशील लोगों को आराम नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही सीएम ने बताया कि तेलंगाना भूख-मुक्त और शून्य-फ्लोरोसिस राज्य बन गया है और किसानों की आत्महत्या में भी कमी आई है।

सीएम ने कहा मिशन भागीरथ जैसी योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के साथ, तेलंगाना को केंद्र द्वारा शून्य-फ्लोरोसिस राज्य घोषित किया गया था।

सीएम ने इस सबका श्रेय राज्य सरकार की प्रगतिशील पहलों के सफल कार्यान्वयन में निर्वाचित प्रतिनिधियों और अधिकारियों के सामूहिक प्रयासों को दिया।

रविवार को सूर्यापेट में 64.94 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राज्य के 23वें एकीकृत जिला कार्यालय परिसर (आईडीओसी) का उद्घाटन समारोह हो संबोधित करते हुए तेलंगाना मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने कहा कई राज्‍यों के राजनीति और आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल तेलंगाना बनाए जा रहे आईडीओसी की सराहना कर रहे हैं। लोक स्‍वीकार कर रहे है कि उनकी विधानसभा और सचिवालय की इमारतें भी हमारे आईडीओसी जितनी अच्छी नहीं हैं। सीएम ने आगे कहा कि ऐसी प्रभावशाली इमारतों के निर्माण का श्रेय अधिकारियों को जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+