तेलंगाना: लोगों के आशीर्वाद से तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने के लिए बीआरएस तैयार, बोले हरीष राव
वित्त मंत्री टी हरीश राव ने कहा कि बीआरएस लोगों के आशीर्वाद से लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने के लिए तैयार है।
उन्होंने बीआरएस को समर्थन की घोषणा करने के लिए जमीयत उलमा-ए-हिंद टीएस और एपी चैप्टर के अध्यक्ष मुफ्ती गयासुद्दीन और महासचिव मुफ्ती जुबेर को धन्यवाद दिया। संगठन के नेताओं ने अल्पसंख्यक नेताओं से बीआरएस को समर्थन देने की अपील की थी।

उन्होंने कहा कि आप लोगों ने राज्य में बीआरएस सरकार के साढ़े नौ साल देखे हैं। बीआरएस का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है। राज्य सरकार लगातार बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। राज्यपाल केवल सरकार को दोष देने और अवसर को भुनाने का मौका पाने के लिए विधानसभा और राज्य कैबिनेट द्वारा पारित कई विधेयकों को रोक रहे हैं।
राज्यपाल ने आरटीसी विलय, विश्वविद्यालय भर्ती आदि के बिलों को खारिज कर दिया था। उन्होंने सवाल किया कि अगर हमारा भाजपा के साथ संबंध होता तो राज्यपाल बीआरएस द्वारा भेजे गए बिलों को क्यों खारिज कर देते।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा राज्य के हितों के लिए काम करते रहे हैं। उन्होंने हमेशा धर्मनिरपेक्षता की भावना को मजबूत करने के लिए काम किया था। वह किसी भी धर्म के लोगों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध थे।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना: CM KCR को दुब्बाका के लोगों से बेहद प्यार, PM मोदी -राहुल गांधी को नहीं, बोले हरीष राव












Click it and Unblock the Notifications