तेलंगाना: अपना समर्थन जुटाने के लिए चंद्रबाबू नायडू को मनाने में जुटी बीजेपी
30 नवंबर को तेलंगाना विधानसभा का चुनाव होने वाला है। इस चुनाव को लेकर बीजेपी अपना समर्थन जुटाने के लिए टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को मनाने की कोशिश कर रही है।
तेलंगाना में आंध्र प्रदेश के निवासी कांग्रेस को वोट देने को तैयार हैं। बीजेपी हवा की रुख को मोड़ने के लिए और वोटर्स को अपनी तरफ खींचने के लिए चंद्रबाबू नायडू को मनाने रहे हैं।

तेलंगाना में नहीं चुनाव नहीं लड़ रही टीडीपी
चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी तेलंगाना में चुनाव नहीं लड़ रही है। बीजेपी चाहती है कि चंद्रबाबू नायडू की मदद से वे आंध्र प्रदेश निवासी वोटर्स को अपनी तरफ मोड़ लें। क्योंकि ये लोग कांग्रेस को वोट करना चाहते हैं।
बीजेपी के लिए होगा बेहद आसान
यदि भाजपा तेलंगाना में आंध्र प्रदेश के मतदाताओं को कांग्रेस से दूर करने में सफल हो जाती है, तो कांग्रेस उस हद तक कमजोर हो जाएगी। जिससे बीजेपी के लिए बेहद आसान हो जाएगा।
बीजेपी नहीं चाहती तेलंगाना चुनाव में कांग्रेस की जीत हो
हालांकि, इससे ये हो सकता है कि इसका फायदा बीआरए को मिल सकता है। लेकिन बीजेपी नहीं चाहती कि इसका फायदा कांग्रेस को मिले। क्योंकि आंध्र प्रदेश के निवासी मतदाता कांग्रेस को वोट करना चाहते हैं। क्योंकि अगर कांग्रेस तेलंगाना चुनाव जीतती है तो 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
कर्नाटक जीत से कांग्रेस में उत्साह का इजाफा
कर्नाटक जीत के बाद कांग्रेस का उत्साह पहले से कहीं बहुत अधिक बढ़ गया है। कांग्रेस कर्नाटक के तर्ज पर तेलंगाना फतह की कोशिश कर रही है। लेकिन बीजेपी यह नहीं चाहती कि कांग्रेस तेलंगाना चुनाव जीते।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना: 'सोनिया गांधी मुझे सीएम पद देने जा रही हैं', कांग्रेस सांसद कोमाटिरेड्डी का दावा, Video Viral












Click it and Unblock the Notifications