आंध्र प्रदेश की श्री सिटी पहुंची यूरोपीय देश एस्टोनिया की टीम, व्यापार के अवसरों की पड़ताल
आंध्र प्रदेश की श्री सिटी पहुंची यूरोपीय देश एस्टोनिया की टीम ने व्यापार के अवसरों की पड़ताल की। मैनुफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के अवसर तलाशे गए।

यूरोपीय देश एस्टोनिया के पूर्व रक्षा मंत्री के नेतृत्व में एक एस्टोनियाई व्यापार प्रतिनिधिमंडल आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंचा। तिरुपति में श्री सिटी के दौरे पर पहुंचे अधिकारियों ने व्यापारिक अवसरों की पड़ताल की। एस्टोनियाई डेलिगेशन के साथ भारतीय संयुक्त उद्यम पार्टनर्स मैसर्स एपिरॉन हेल्थ केयर ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सेमेट्रॉन/एमएमएच ग्रुप में एचओडी एक्सपोर्ट्स, मारगस तसाहकना भी टीम के साथ रहे।
डेलिगेशन की आंध्र प्रदेश यात्रा का उद्देश्य औद्योगिक पार्क को देखना, इसकी व्यावसायिक क्षमता का आकलन और संयंत्र स्थापित करने की संभावना का पता लगाना था। कंपनी घरेलू और निर्यात जरूरतों को पूरा करने के लिए 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत भारत में मोबाइल हेल्थकेयर इकाइयों का निर्माण करने का प्रस्ताव करती है। यह उत्पादन विशेष रूप से एशिया, यूरोपीय संघ और अफ्रीका के लिए होगा। कंपनी उपयुक्त साइट की तलाश कर रही है। ऐसे में श्री सिटी के संस्थापक प्रबंध निदेशक रवींद्र सनारेड्डी ने उन्हें मेगा औद्योगिक पार्क के बुनियादी ढांचे और अनूठी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने श्री सिटी में एक मैनुफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के फायदों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा, "हम एस्टोनिया से सेमेट्रॉन लिमिटेड के शीर्ष अधिकारियों और एपिरॉन हेल्थकेयर टीम के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करके खुश हैं। विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे, प्रतिभा पूल और सरकारी समर्थन के साथ यहां अनुकूल कारोबारी माहौल निश्चित रूप से एस्टोनिया और उत्तरी यूरोप के अन्य देशों से निवेश का रास्ता प्रशस्त करेगा।"
प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक क्षेत्र की एक झलक देखी और वर्मीरेन इंडिया रिहैब प्राइवेट लिमिटेड की उत्पादन इकाई का दौरा किया। यह सेंटर बेल्जियम स्थित वर्मीरेन ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। कंपनी व्हीलचेयर, अस्पताल के बिस्तर और अन्य संबद्ध उत्पादों जैसे रिहैब उपकरण बनाती है। Semetron/MMH, एस्टोनिया का एक प्रमुख निवेशक समूह है।












Click it and Unblock the Notifications