टीडीपी सांसद अमित शाह से सीआईडी प्रमुख के खिलाफ की शिकायत, नायडू केस के संबंध में लगाया है आरोप
टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंदबाबू नायडू कौशल विकास विकास घोटाले संबंधी केस में जेल में बंद हैं। टीडीपी शुरूआत से ही नायडू पर की सीबीआई की कार्रवाई को वाईएसआरसी सरकार के कथित 'राजनीतिक प्रतिशोध' बता रही है। वहीं अब टीडीपी सांसद राममोहन नायडू ने गृह मंत्री अमित शाह से आंध्र प्रदेश सीआईडी के प्रमुख संजय के खिलाफ सेवा नियमों के उल्लघंन की शिकायत की है।

गृह मंत्री को भेजे पत्र में टीडीपी सांसद ने सीनियर आईपीएस अधिकारी आंध्र प्रदेश अपराध जांच विभाग (सीआईडी) प्रमुख एन संजय के खिलाफ सेवा नियमों का उल्लंघन करने और कथित तौर पर आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।
इसके साथ ही टीडीपी सांसद राममोहन नायडू ने सीआईडी प्रमुख संजय के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है। इसके साथ ही अपने आरोपों के सपोर्ट में दस्तावेज भी संलग्न किए हैं।
टीडीपी सांसद ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि संजय सिंह की अध्यक्षता में आंध्र प्रदेश के कौशल विकास निगम घोटाले केस में उचित जांच किए बिना ही सीबीआई ने चंद्रबाबू नायडू करे अरेस्ट कर लिया है।
उन्होंने कहा संजय को आईपीएस अधिकारी के पद पर रहते हुए बिना किसी पूर्वाग्रह के काम करना चाहिए लेकिन उन्होंने चंद्रबाबू नायडू के केस में सभी सेवा नियमों को उलंघन किया है। राममोहन नायडू ने साथ ही दावा किया कि आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी से उन्होंने सरहाना पाने के लिए वो विपक्ष दलों पर अनुचित कार्रवाई करके कीचड़ उछाल रहे हैं।
सांसद राममोहन ने दावा किया कि देश भर में इस संजय प्रेस कान्फ्रेंस कर रहे हैं, और सेवा नियमों का उलंघन कर रहे थे उन्हें ऐसे जांच एजेंसी सीआईडी की जांच का खुलासा मीडिया में नहीं करना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय ने जानबूझ कर टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की छवि खराब करने के लिए ऐसा कर रही।
बता दें 3 अक्टूबर तक एपीएसएसडीसी घोटाले के संबंध में नायडू की याचिका को सुप्रीम कोर्ट में टाल दिया गया है। जिसके चलते नायडू के बेटे नारा लोकेश ने युवा गलम पदयात्रा जो शुक्रवार से शुरू करने वाले थे उसे टाल दिया है फिलहाल वो दिल्ली में ही रहकर नारा लोकेश पिता चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ दर्ज मामलों में कानूनी विशेषज्ञों के साथ परामर्श कर रहे हैं इसके अलावा टीडीपी प्रमुख के लिए समर्थन जुटाने के लिए कई राजनीतिक दलों के नेताओं से मिलने रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications