आंध्र प्रदेश: पश्चिम गोदावरी में कथित अवैध शराब के सेवन से हुई मौतों पर टीडीपी ने किया हंगामा
पश्चिम गोदावरी जिले में संदिग्ध मौतों पर टीडीपी के सदस्यों के विरोध के बाद सोमवार को विधानसभा में हड़कंप मच गया। टीडीपी सदस्यों ने आरोप लगाया कि अवैध शराब के सेवन से एक सप्ताह के भीतर 25 लोगों की मौत हो गई।
हैदराबाद, 14 मार्च। पश्चिम गोदावरी जिले में संदिग्ध मौतों पर तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सदस्यों के विरोध के बाद सोमवार को विधानसभा में हड़कंप मच गया। टीडीपी सदस्यों ने आरोप लगाया कि अवैध शराब के सेवन से एक सप्ताह के भीतर 25 लोगों की मौत हो गई। टीडीपी ने शराबबंदी का वादा कर इसे लागू करने में असफल रहने के लिए मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के इस्तीफे की मांग की। सत्र शुरू होने के बाद टीडीपी के नेताओं ने विधानसभा में हंगामा शुरू कर दिया।

हालांकि स्पीकर थम्मिनेनी सीताराम ने उनकी मांग को खारिज करते हुए प्रश्नकाल जारी रखने का प्रयास किया, लेकिन टीडीपी के नेता अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद स्पीकर को कुछ समय के लिए सदन की कार्यवाई को स्थगित करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: J-K: सुरक्षाबलों ने पिछले 12 घंटे में जैश के कमांडर वानी समेत मार गिराए 5 आतंकी
विधानसभा पहुंचने से पहले टीडीपी विधायकों ने शराब की बोतलें लेकर विरोध रैली निकाली। नारा लोकेश और अत्चन्नायडू के नेतृत्व में टीडीपी सदस्यों ने मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ नारेबाजी की। इन मौतों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अल्ला नानी ने जिले की जांच एजेंसी को जांच के आदेश दिये हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि विपक्ष प्राकृतिक रूप से हुई मौतों को अवैध शराब के सेवन से हुई मौतों का नाम देकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहा है। इन्होंने कहा कि कुछ मौतें शराब के अत्यधिक मात्रा में सेवन करने और कोरोना के बाद हुई जटिलताओं से हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications