तमिलनाडु सरकार ने दिखाई ओडिशा मिलेट मिशन में रुचि
ओडिशा के कृषि विभाग ने कहा है कि अगर तमिलनाडु हमारे ओडिशा मॉडल को अपनाने की इच्छा रखता है तो हम अपने अनुभव उनसे जरूर शेयर करेंगे।

हैदराबादः तमिलनाडु सरकार ने ओडिशा के मिलेट मिशन (ओएमएम) में रुचि दिखाई है। ओडिशा के कृषि विभाग ने कहा है कि अगर तमिलनाडु हमारे ओडिशा मॉडल को अपनाने की इच्छा रखता है तो हम अपने अनुभव उनसे जरूर शेयर करेंगे।
बुधवार को यहां दोनों राज्यों की आधिकारिक स्तर की बैठक में इस पर चर्चा हुई। आपको बता दें कि प्रमुख सचिव, ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग पी अमुधा के नेतृत्व में तमिलनाडु का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ओडिशा में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लागू की जा रही विभिन्न योजनाओं को समझने के लिए राज्य के दौरे पर है।
इस दौरान राज्य के प्रमुख सचिव (कृषि) अरबिंद पाढ़ी ने ओडिशा मिलेट मिशन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। विशेष रूप से उन्होंने बाजरा की ग्रामीण खपत पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्थानीय भू-प्रजाति और पारंपरिक व्यंजनों के प्रचार में उत्कृष्ट परिणाण भी शेयर किए। उन्होंने कहा कि बाजरा को आईसीडीएस और एमडीएम कार्यक्रमों में भी शामिल किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि चूंकि छोटे बाजरा और फॉक्सटेल बाजरा जैसे गैर-रागी लघु बाजरा के लिए कोई एमएसपी नहीं है, इसलिए ओडिशा सरकार वर्तमान में ओयूएटी के समर्थन से इन बाजरा के लिए बेंचमार्क मूल्य पर पहुंचने की प्रक्रिया में है।












Click it and Unblock the Notifications