सरकारी गाइडलाइन ना मानने वाले स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई: आतिशी मार्लेना

दिल्ली में सरकार की गाइडलाइन ना मानने वाले स्कूलों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी। शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं।

Atishi Marlena

दिल्ली सरकार अक्सर अपनी शिक्षा नीति का गुणगान देश भर में करती रहती हैं। अब दिल्ली की शिक्षा मंत्री और नेता आतिशी ने बताया कि कुछ प्राइवेट स्कूल सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए मिले हैं। जिसको लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

अधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश: आतिशी
दिल्ली सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए, कुछ प्राइवेट स्कूल पैरेंट्स को महँगी किताबें और यूनिफार्म खरीदने पर बाध्य कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए, कुछ प्राइवेट स्कूल पैरेंट्स को महंगी किताबें और स्कूल ड्रेस खरीदने को परेशान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल जी के निर्देशों पर ऐसे स्कूलों के खिलाफ अधिकारियों सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के निर्देश पर अधिकारियों को ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने को कहा है। इससे पहले सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, "मुझे बहुत खुशी है आपको अपने स्कूल में दी जा रही शिक्षा में बहुत बदलाव महसूस हो रहा है और आप उससे खुश हैं। दिल्ली शिक्षा क्रांति में सभी टीचर्स और पेरेंट्स का बहुत अहम योगदान है। भगवान से प्रार्थना करता हूं, आपके सभी सपने पूरे करें और आप आगे चलकर देश की खूब सेवा करें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+