खेल मंत्री मीत हेयर ने राष्ट्रीय खेलों और खेलो इंडिया गेम्स की मेजबानी पंजाब को देने की रखी मांग

पंजाब के खेल मंत्री मीत हेयर ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से राष्ट्रीय खेलों और खेलो इंडिया गेम्स की मेजबानी पंजाब को देने की मांग रखी है।

मीत हेयर

पंजाब के खेल और युवा सेवाओं संबंधी मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इंफाल में केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा राज्यों के खेल मंत्रियों की आयोजित राष्ट्रीय कांफ्रैंस में राष्ट्रीय खेलों/खेलो इंडिया गेम्स की मेजबानी पंजाब को देने की मांग रखी। इस सैशन की अध्यक्षता केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की।

मीत हेयर ने कहा कि पंजाब ने 2001 में राष्ट्रीय खेलों के बाद कोई भी राष्ट्रीय खेल या खेलो इंडिया गेम्स की मेजबानी नहीं की। किसी समय पंजाब खेल में देश का नंबर एक राज्य था और धीरे-धीरे पिछड़ता गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य को फिर खेल में अग्रणी बनाने के लिए प्रयास कर रही है। यदि पंजाब को राष्ट्रीय स्तर का बड़ा खेल मुकाबला करवाने का मौका मिले तो राज्य में खेल संस्कृति पैदा करने की कोशिशों को और बल मिलेगा। मीत हेयर ने कहा कि पंजाब सरकार मनरेगा के अधीन गांवों में खेल पार्क बना रही है और गैप फंडिंग की राशि खेल विभाग दे रहा है। केंद्र सरकार खेलो इंडिया की स्कीमों या अन्य किसी स्कीम के अंतर्गत इस गैप फंडिंग में राज्यों की मदद करे।

पंजाब के खेल मंत्री ने चोटों के कारण खिलाड़ियों के खेल जीवन में आती मुश्किलों का जिक्र करते हुए कहा कि आधुनिक साजो-सामान से सुसज्जित सैंटर ऑफ एक्सीलैंस में खिलाडि़यों के लिए इंजरी और रिहैबलीटेशन सैंटर स्थापित किए जाएं, जिससे खिलाड़ी अपनी चोटों से उबर सकें। उन्होंने ओलिम्पिक चैंपियन एथलीट नीरज चोपड़ा का उदाहरण दिया, जिनको विदेशों में ऐसे सैंटरों से मिली मदद के कारण चोट से उबरने में मदद मिली। मीत हेयर ने कहा कि खेलो इंडिया गेम्स के विजेता खिलाड़ियों का पूल बनाकर उनको अच्छे केन्द्रों में भेजकर भविष्य के लिए तैयार करना चाहिए। ओलिम्पिक, राष्ट्रमंडल, एशियाई खेलों जैसे बड़े मंच के लिए देश के चुनिंदा खिलाड़ियों की तैयारी पर जोर देना लाजिमी है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम मान और पुलिस अधिकारियों की बैठक खत्म, ऑपरेशन अमृतपाल को लेकर कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+