पंजाब: स्पीकर संधवां की किसानों से अपील, खतरनाक कैमिकल का नहीं करें प्रयोग

Punjab Government

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब के किसानों से अपील की है कि वे मूंग की फसल को पकाने के लिए खतरनाक केमिकल 'पैराक्वाट' का इस्तेमाल न करें। संधवां ने किसानों द्वारा खतरनाक केमिकल के प्रयोग के रुझान संबंधी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के दौर में कृषि उत्पादन के लिए विभिन्न रसायनों के अधिक प्रयोग के कारण कैंसर जैसी भयानक बीमारियां हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में कुछ किसान मूंग की फसल को प्राकृतिक रूप से पकाने की बजाय 'पैराक्वाट' केमिकल का छिड़काव कर उसे सुखाना पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केमिकल जहां फसलों के लिए हानिकारक है वहीं मानव स्वास्थ्य के लिए भी बेहद खतरनाक है।

संधावां ने आगे कहा कि जल्द ही धान की रोपाई के लिए किसान मूंग को काट कर सुखाने की बजाय खड़ी फसल पर छिड़काव करके उन्हें 2-3 दिनों में सुखाने और अपनी लागत कम करने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 'पैराक्वाट' केमिकल नदीनों के खात्मे के लिए प्रयोग किया जाने वाला केमिकल है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग या कृषि विश्वविद्यालय द्वारा केमिकल की सिफारिश नहीं की गई है बल्कि किसान समय की कमी के कारण ऐसा कर रहे हैं।

संधवां ने राज्य के किसानों से अपील की है कि वे व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए 'पैराक्वाट' केमिकल का उपयोग न करें और पारंपरिक तरीके से मूंग की फसल का उत्पादन करने को प्राथमिकता दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+