बिजली विभाग में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों को भी मिलेंगे सुरक्षा उपकरण: सीएम मनोहर लाल खट्टर

बिजली विभाग के अनुबंधित कर्मचारियों को भी मिलेंगे सुरक्षा उपकरण: सीएम मनोहर लाल खट्टर

चंड़ीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को भारतीय मजदूर संघ, हरियाणा के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग के अनुबंधित कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चारों बिजली निगम को निर्देश दिए हैं कि वे अनुबंधित कर्मचारियों को भी सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाए। उन्होंने इसे निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम तो सभी अनुबंधित कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाने का दायित्व उस ठेकेदार का है, यदि ठेकेदार किसी कर्मचारी को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करवा रहा है तो निगम द्वारा उन्हें तत्काल उपकरण मुहैया करवाए जाए।

 Safety equipment should also be provided to the contractual employees working in the electricity department

एड्स कंट्रोल सोसाइटी के बाईलाज बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह सोसाइटी केंद्र सरकार के अंतर्गत आती है। इसमें कार्यरत स्टॉफ का वेतन भी केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है। ऐसे में इनके बाईलाज हरियाणा सरकार नहीं बना सकती। मुख्यमंत्री ने एनएचएम की वेतन विसंगति की मांग पर भी विभाग को गहनता से स्टडी करने के निर्देश दिए।

भवन निर्माण के श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण को किया सरल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भवन निर्माण के श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण को सरल किया गया है। इस पूरी प्रक्रिया को अब आनलाइन कर दिया गया है। अब श्रमिक का काम देने वाला कॉन्ट्रेक्टर और कुछ अधिकारी इसे आसानी से आनलाइन वैरिफाइ कर सकते हैं। इसके लिए हैल्पडेस्क स्थापित किया गया है, कोई निरक्षर व्यक्ति भी इसे आसानी से भरवा सकता है। इसकी वैरिफिकेशन का कार्य भी आनलाइन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+