एस विष्णुवर्धन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश सरकार से भाजपा के 9 सवालों का मांगा जवाब
BJP state general secretary S Vishnuvardhan Reddy has asked the Andhra Pradesh government to answer 9 questions
भाजपा के राज्य महासचिव एस विष्णुवर्धन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश राज्य के सामनेभाजपा द्वारा उठाए गए नौ सवालों का जवाब मांगा है। रेड्डी ने आरोप लगाया किे वाईएसआरसीपी नेता और मंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं।

सोमवार को राज्य पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए महासचिव विष्णुवर्धन रेड्डी ने कहा कि भाजपा वाईएसआरसीपी शासन के चार साल पूरे होने पर सवाल पूछ रही है।
भाजपा नेता ने सवाल किया कि बाल तस्करी में आंध्र प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर क्यों है? इसके अलावा ये जानना चाहते थे कि आंध्र प्रदेश द्वारा कृषि, बागवानी और जलीय कृषि में बड़े पैमाने पर विकास हासिल करने के बावजूद राज्य प्रति वयक्ति आय के मामले में दक्षिण भारत में अंतिम स्थान पर क्यों है।
विष्णुवर्धन रेड्डी ने भाजपा की ओर से किए ये सवाल
- सरकार लोगों को पीने का पानी क्यों नहीं उपलब्ध करा पा रही है? प्रदेश सरकार जल जीवन मिशन का उपयोग क्यों नहीं कर रही है और योजना के लिए केंद्र सरकार के अनुदान का उपयोग क्यों नहीं कर रही है।
- राज्य सरकार ने गरीबों के लिए 25 लाख घर क्यों नहीं बनाये?
- राज्य गरीबों के लिए अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में क्यों विफल रहा और शहरी सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों और सामान्य अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं क्यों नहीं हैं?
- 80 प्रतिशत कॉर्पोरेट अस्पताल जो पैनल अस्पताल हैं, आरोग्यश्री योजना के तहत मरीजों का इलाज क्यों नहीं हो रहा हैं और सरकार लंबित बिलों का भुगतान क्यों नहीं कर रही है?
- सरकारी विभागों में खाली पड़े 2.50 लाख पद क्यों नहीं भर रही सरकार? राज्य में सड़कों की मरम्मत क्यों नहीं होती?












Click it and Unblock the Notifications