RRR को मिला ऑस्कर, तेलंगाना के मंत्री केटीआर ने पुराना वीडियो शेयर कर बंदी संजय को घेरा
केटी रामाराव ने ट्वीट किया, जल्द ही, यही कट्टर लोग आपको बताएंगे कि ये पुरस्कार केवल मोदी के कारण दिया गया है।

एसएस राजामौली की 'आरआरआर' ने सोमवार को 'सर्वश्रेष्ठ मूल गीत' की श्रेणी में ऑस्कर हासिल किया। इस मौके पर भारत राष्ट्र समिति के नेता केटी रामाराव ने भाजपा के तेलंगाना प्रमुख बंदी संजय पर एक पुराना वीडियो साझा करते हुए निशाना साधा। इस वीडियो में बंदी संजय कथित तौर पर फिल्म को जलाने की धमकी देते हुए सुनाई दे रहे हैं।
केटी रामाराव ने ट्वीट किया, 'जल्द ही, यही कट्टर लोग आपको बताएंगे कि ये पुरस्कार केवल मोदी के कारण दिया गया है।' गौरतलब है कि 95वें अकादमी पुरस्कारों में 'सर्वश्रेष्ठ मूल गीत' का पुरस्कार जीतने पर भाजपा के राज्य प्रमुख द्वारा 'आरआरआर' की पूरी टीम को बधाई देने के बाद केटीआर ने यह तीखी टिप्पणी की।
वहीं, बंदी संजय के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उनकी क्लास लगाई। आपको बता दें कि पिछले साल फिल्म की रिलीज से पहले दुब्बाका में एक जनसभा को संबोधित करते हुए संजय ने कहा था कि भीम को मुस्लिम के रूप में चित्रित करना आदिवासियों का अपमान है। वहीं बीआरएस नेता वाई. सतीश रेड्डी ने भी पूछा कि क्या भाजपा प्रमुख बंदी संजय अपने पिछले बयान के लिए माफी मांगेंगे।












Click it and Unblock the Notifications