Uttarakhand: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, CM धामी ने जताई चिंता

Uttarakhand: मानसून सीजन की वजह से लगातार उत्तराखंड के हालात खराब होते दिख रहे हैं. बीते दिनों में बारिश का प्रकोप हर किसी ने देखा है. इसी बीच सीएम धामी ने साधु संतों से आशीर्वाद लेकर अधिकारीयों को जरूरतमंदों तक मदद पहुंचने के आदेश दिए हैं।

 CM Pushkar Singh Dhami,

साधु संतों का लिया आशीर्वाद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंग धामी हरिद्वार पहुंचे यहां वे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के कार्यक्रम में पहुंचे. इसी के साथ उन्होंने मंच में बैठे सभी साधु संतों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. ताबी कार्यक्रम में मानसून से हो रहे नुकसान की बात भी निकल कर सामने आई है. इसपर पुष्कर सिंह ने प्रदेश में हो रही जनहानी को लेकर चिंता जाहीर करते हुए कहा कि पिछले 72 घंटे में मानसून काफी सक्रिय रहा है और किसानों की खेती को भी नुकसान पहुंचा है।

अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रदेश के अंदर अनेकों स्थानों जैसे चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, कोटद्वार, दुगड्डा के आसपास का क्षेत्र नैनीताल, रानीबाग, काठगोदाम, उधम सिंह नगर, सितारगंज, खटीमा, काशीपुर, बाजपुर पर सड़के, पेयजल की लाइनों के नुकसान के साथ-साथ बड़ी संख्या में जनहानि भी हुई है. इसी के साथ सभी स्थानों के जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी हादसा होने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और जो तत्कालिक मदद की जा सकती है वो मुहैया कराएं. इसी के साथ अगले 4 दिनों तक मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है उस को ध्यान में रखते हुए अधिकारियो को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+