पूर्व CM वसुंधरा राजे का माउंट आबू दौरा : बोलीं-'राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के आते ही रुक जाता है विकास'
जयपुर, 24 जून।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे माउंट आबू में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थी। पूर्व सीएम राजे ने प्रस्तवित राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब डेढ़ साल बाद भाजपा की सरकार बनेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि बात माउंट आबू की ही नहीं है पूरे राज्य में सफाई के लिए लोगों को आगे आना चाहिये। लोग स्वच्छता से जुड़ेंगे तब ही प्रधानमंत्री (नरेंद्र)मोदी के स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा।
राजे ने कहा कि इसके लिए भाजपा को आगे आना चाहिए और हर जगह सफाई की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इस बीच, राजे की पहल पर माउंट आबू के भाजपा कार्यकर्ताओं ने घोषणा की कि वे माउंट शहर को स्वच्छ रखेंगे। इस कार्यक्रम में सांसद देवजी पटेल, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत और पूरा राम, पूर्व विधायक ओटा राम देबासी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री यूनुस खान भी मौजूद थे। इससे पहले राजे ने अधर देवी और अचलेश्वर महादेव के दर्शन व पूजा अर्चना की।


Click it and Unblock the Notifications
