Rajasthan: 'भाजपा नेताओं का मुस्लिम प्रेम जाग रहा है', BJP पर भड़के सीएम गहलोत

Rajasthan: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि 'देश में आज हिंसा और अराजकता का माहौल पैदा हो चुका है। मोदी के राज में लगातार हिंसा फैल रही है। संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। लोकतंत्र खतरे में आ चुका है। इनकम टैक्स, सीबीआई का जिस तरह से इस्तेमाल हो रहा है, उसे अब जनता भी समझ गई है।'

 Rajasthan

'मैं तो यह चाहता हूं कि नई पीढ़ी के लोग भी राजनीति में आएं, लेकिन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी से पार्टी के प्रति समर्पित होकर साथ कम करें। इससे न सिर्फ उनका बल्कि देश का भविष्य भी उज्ज्वल होगा। अगर नई पीढ़ी का कमिटमेंट ही नहीं होगा। सिर्फ पद लेने तक ही सीमित हो जाएंगे। मैं कुछ बन जाऊं, पद लेकर बैठ जाऊं। पद ले सकते हैं। कई लोगों को पद मिल भी जाते हैं, लेकिन ऐसे लोग पार्टी और देश का भला नहीं कर सकते।'

सभी जातियों में प्रेम होना चाहिए

'भाजपा के नेताओं का मुस्लिम प्रेम जाग रहा है। यह अच्छी बात है। मैं तो चाहता हूं कि सभी धर्मों के लोगों और जातियों के प्रति उनका प्यार जागृत हो। मैं तो प्रार्थना करता हूं प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और संघ के लोगों का मुस्लिम, ईसाई, फारसी, जैन, सिख और दलितों समेत सभी जातियों के प्रति प्रेम जागृत हो।'

'हालांकि मेरा अनुभव कहता है कि ये लोग ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि इन्होंने 70 साल में न महात्मा गांधी का नाम लिया और न ही सरदार पटेल और डॉ. भीमराव अंबेडकर का। सिर्फ गुजरात में चुनाव जीतने के लिए सरदार पटेल का बड़ा स्टैच्यू बना दिया, जो अच्छी बात है।'

'मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आखिर 70 साल तक उन्हें सरदार पटेल क्यों नहीं याद आए, क्योंकि सरदार पटेल ने ही संघ पर बैन लगाया था। वह टीस भाजपा के दिल में थी। गांधी का नाम नहीं लिया, क्योंकि गोडसे कौन था, यह सब जानते हैं। पंडित नेहरू का त्याग-बलिदान छिपाने की कोशिश की गई। अगर इतिहास के महापुरुषों का नाम छुपाया जाएगा, तो वह खुद महापुरुष नहीं बन पाएंगे। मैं दिल से बोल रहा हूं, इन लोगों का एप्रोच काफी गलत है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+