Rajasthan : ग्रामीण महिलाओं को गहलोत सरकार करवा रही ग्राफिक्स डिजाइनिंग का कोर्स

मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट 2022-23 में महिला निधि की स्थापना राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के माध्यम से करने की घोषणा की थी।

ashok gehlot

Rajasthan: राज्य सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स उपलध करा रहा रही है. विभाग के राजीव गांधी सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आर-कैट) में सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब ने ग्रामीण, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए कोर्स शुरू किया है।

आर-कैट में ग्राफिक डिजाइनिंग सीख रही महिलाओं ने पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा के साथ एक विशेष कार्यक्रम में भागीदारी की. श्रीमती शर्मा ने कहा कि आर-कैट उच्च श्रेणी की कंपनियों के सहयोग से राज्य में बेहतरीन आईटी फिनिशिंग स्कूल के रूप में उभरा है।

आर-कैट इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के साथ ही सामान्य स्नातकों के लिए भी अवसर उपलब्ध करा रहा है. आगामी सत्रों में माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल जैसी कंपनियां भी इससे जुड़ेंगी. वर्तमान में संस्थान 70 से अधिक रोबोटिक्स, ब्लॉकचेन आदि क्षेत्रों में कोर्सेज का संचालन करता है. जल्द ही हर संभाग मुख्यालय में आर-कैट शुरू किया जाएगा. कार्यक्रम में आर-कैट और वनस्थली विद्यापीठ, निवाई के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।

आपको बता दें कि इससे पहले सीएम गहलोत ने कहा था कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनायें महिला केन्द्रित हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता का परिचायक है। राज्य के विकास तथा सुशासन में महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक हो, राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षो में महिला और बालिकाओं के कल्याण के लिये राज्य सरकार द्वारा बजट में 52 घोषणाएं की गई है। गहलोत ने महिला समानता दिवस पर महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए 'महिला निधि' का लोकार्पण किया। इससे महिलाओं को रोजमर्रा की आवश्यकताओं के अलावा व्यवसाय को बढ़ाने व उद्यमिता के लिए सुलभ ऋण उपलब्ध हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+