loan scheme Rajasthan : राजस्थान सरकार एक लाख परिवारों को देगी दो - दो लाख तक का लोन, जानिए कौन है पात्र?
loan scheme Rajasthan : दिवाली 2023 से पहले राजस्थान सरकार ने जनता को तोहफा दिया है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार प्रदेश के एक लाख परिवारों को दो-दो लाख रुपए तक का लोन मुहैया करवाएगी। वो भी बिना कोई प्रोसेसिंग फीस वसूल किए। लोन भी महज 15 दिन में मिल जाएगा। यह सब सहकारिता विभाग की राजस्थान ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना के तहत होगा।

राजस्थान ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना में वर्ष 2022-23 में एक लाख परिवारों को अकृषि कार्यों के लिए 2 हजार करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त ऋण दिए जाने का प्रावधान है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों से निवास कर रहे परिवार इस ऋण के लिए पात्र होंगे। यह ऋण वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों एवं स्माल फाईनेंस बैंकों के माध्यम से दिया जाएगा.। राज्य सरकार इस प्रकार के ऋणों के लिए 100 करोड़ रुपये का ब्याज अनुदान देगी।
मीडिया से बातचीत में सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में कई परिवार, कृषि एवं पशुपालन के साथ-साथ अकृषि गतिविधियां यथा हस्तशिल्प, लघु उद्योग, कताई-बुनाई, रंगाई-छपाई आदि पर भी आजीविका के लिए निर्भर हैं। अकृषि क्षेत्र में एक लाख परिवारों को 2 हजार करोड़ रुपये के ब्याज मुक्त ऋण वितरित किये जाने की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में घोषणा की थी। उस योजना को लागू किया जा रहा है।
राजस्थान ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना के पात्र
- लघु एवं सीमान्त कृषक
- भूमिहीन किरायेदार श्रमिक
- मौखिक पट्टेदार
- बटाईदार
- ग्रामीण दस्तकार
- अकृषि कार्यों में जीवनयापन करने वाले
बता दें कि योजना के तहत प्रति समूह अधिकतम 10 सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से ऋण दिया जायेगा। ऋण की अधिकतम राशि 2 लाख रुपये होगी। ऋण के लिए आवेदक के पास आधार, जनाधार के साथ साथ क्षेत्रीय बैंक शाखा के कार्य क्षेत्र अथवा जिले का निवासी होना जरूरी है। परिवार के सदस्य के पास किसी भी लाइसेंसधारी बैंक से जारी किया हुआ किसान कार्ड होना चाहिए। जिन परिवारों के पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है उनको नये सदस्य के रूप में अकृषि कार्यों के लिए क्रेडिट कार्ड स्वीकृत किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications