23 फरवरी को आम बजट पेश करेंगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उससे पहले 19 को होगा अधिवेशन

जयपुर, फरवरी 14। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 23 फरवरी को राज्य का बजट पेश करेंगे। बजट से पहले 19 फरवरी को कांग्रेस का अधिवेशन होगा। इस अधिवेशन में कांग्रेस बजट को लेकर सरकार को सुझाव देगी। कांग्रेस का यह अधिवेशन जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में होगा। अधिवेशन को सीएम गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा संबोधित करेंगे। अधिवेशन में आगामी बजट को लेकर तो चर्चा होगी ही इसके साथ ही मिशन 2023 और डिजिटल सदस्यता अभियान जैसे मसलों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Ashok gehlot

पीसीसी सचिव ललित तूनवाल के मुताबिक कांग्रेस का यह अधिवेशन पहले जनवरी महीने में ही प्रस्तावित था लेकिन कोरोना के चलते बनी परिस्थितियों के चलते इसे टाल दिया गया था। वहीं कोरोना की वजह से टाले गए जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर भी पार्टी अब फिर से शुरू करने जा रही है। अधिवेशन में सभी मंत्री और विधायकों के साथ ही पीसीसी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, एआईसीसी पदाधिकारी और पीसीसी पदाधिकारी शामिल होंगे। अधिवेशन में 2 सत्र होंगे। इनमें खासतौर से 2023 में पार्टी की फिर से सरकार कैसे बने इस पर मंथन होगा।

प्रशिक्षण शिविर होंगे शुरू

इससे पहले 17 और 18 फरवरी को नागौर जिले का प्रशिक्षण शिविर होगा। वहीं अधिवेशन के बाद 20 और 21 फरवरी को बीकानेर जिले का प्रशिक्षण शिविर होगा। इसके बाद आगामी दिनों में अन्य जिलों के भी प्रशिक्षण शिविर होंगे। इन प्रशिक्षण शिविरों में पार्टी की रीति-नीति का पाठ पढ़ाया जाएगा ताकि कार्यकर्ता क्षेत्र में उनका प्रचार प्रसार कर सके और विपक्ष के हमलों का जवाब दे सके।

पार्टी ने अब अपनी सक्रियता बढ़ा दी है

मिशन 2023 में जुटी पार्टी ने अब अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कोरोना काल की सुस्ती को छोड़कर अब पार्टी आगामी दिनों में लगातार कार्यक्रमों का आयोजन करेगी ताकि कार्यकर्ताओं को मिशन 2023 की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सके। वहीं वर्तमान में विपक्ष की ओर से किये जा रहे हमलों पर भी चर्चा संभावित है।

पार्टी अब संगठन को मजबूती देने में जुटी है

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद पिछले कुछ समय से शांत है। उसके बाद पार्टी अब संगठन को मजबूती देने में जुटी है। राजनीतिक नियुक्तियां देकर कांग्रेस नेताओं के लंबे समय से चले आ रहे पद के इंतजार को भी समाप्त किया जा चुका है। अब पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कदम-दर-कदम आगे बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+