गहलोत सरकार ने की नौकरशाही में बड़े फेरबदल की तैयारी

ऐसे में माना जा रहा है नौकरशाहों पर ये कदम सरकार ने विधायकों की शिकायत के बाद उठाया है।

ashok gehlot

Rajasthan: गहलोत सरकार में नौकरशाहों को बड़े स्तर पर इधर-उधर करने की तैयारी चल रही है। आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची को लेकर मंथन चल रहा है। महंगाई राहत शिविरों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की व्यस्तता के चलते सूची को अंतिम रूप नहीं दिया गया है लेकिन अब माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर निर्णय हो सकता है।

तबादला सूची में करीब 50 से ज्यादा आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के नाम आने की संभावना हैं। इनमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और कलक्टर के नाम भी शामिल हैं। गौरतलब है कि बीते साढ़े चार साल में मंत्री-विधायकों का नौकरशाहों के साथ कई बार टकराव हो चुका है, जिसके चलते कई अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए।

नौकरशाहों के तबादलों को लेकर चल रही कवायद के पीछे एक वजह विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री-विधायकों की नाराजगी दूर करने से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बीते माह कांग्रेस के संभाग स्तरीय सम्मेलनों और वन-टू-वन संवाद कार्यक्रमों में मंत्री-विधायकों ने नौकरशाही की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े करते हुए नाराजगी जाहिर की थी।

उनका कहना था कि नौकरशाह विधायकों के कामों को अहमियत नहीं दे रहे हैं। कई विधायकों ने अपनी मनपसंद के अधिकारियों के नाम भी मुख्यमंत्री गहलोत को दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+